विकास नंद/ सर्वव्यापी/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की नई विधानसभा का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे 25 साल पूरे कर चुके युवा छत्तीसगढ़ को करोड़ों की सौगात भी देंगे।प्रदेश की जनता लंबे समय से नई विधानसभा भवन के लोकार्पण का इंतजार कर रही थी।
अब यह ऐतिहासिक अवसर प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से पूरा होगा। समारोह में प्रदेशभर से आए जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन शामिल होंगे।
सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ को अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग से जुड़े प्रोजेक्ट प्रमुख रहेंगे। साथ ही प्रदेश की 25 वर्षों की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए भविष्य की नई दिशा भी देंगे।छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस पर यह आयोजन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा प्रदेश की जनता में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।