बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में शामिल जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 से इस बार नगोई निवासी राधेश्याम कौशिक के पुत्र शिवेन्द्र प्रताप कौशिक कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनकर चुनावी मैदान में उतारे हुए हैं। जिन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है और वर्तमान स्थिति में इनकी जीत तय माना जा रहा है। बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद पंचायत सदस्य के रुप में शिवेंद्र प्रताप कौशिक ने जो विकास निर्माण कार्य किए हैं ,उसी परिणाम है कि जनता अब इन्हें जिला पंचायत सदस्य के रुप में देखना चाह रहे हैं और खपरी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 से शिवेंद्र प्रताप कौशिक चुनाव लड़ रहे हैं जो इस क्षेत्र में शामिल दर्जनों भर पंचायतों में जनसंपर्क करते हुए लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं शिवेन्द्र चुनाव जीतकर जिला पंचायत सदस्य बनते हैं तो बिलासपुर जिला पंचायत की इतिहास में इनका नाम दर्ज हो जाएगा क्योंकि यह जिला पंचायत के सबसे कम उम्र के युवा सदस्य बनेंगे। सहज सरल मिलनसार शिवेंद्र प्रताप कौशिक को जिस तरह क्षेत्र में जनसमर्थन मिल रहा है उससे लगता है कि इनकी जीत तय है। वहीं शिवेन्द्र प्रताप कौशिक लगातार अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और अपने जनपद पंचायत सदस्य के रुप में किए गए विकास कार्यों का हिसाब देते हुए जिला पंचायत सदस्य के रुप में आशिर्वाद मांग रहे हैं। बहरहाल देखना है कि शिवेंद्र प्रताप कौशिक को जिला पंचायत सदस्य के रुप जीत मिलती है या नहीं..?