सर्व समाज सामूहिक विवाह कोटा में सम्पन्न हुआ11 जोडे़ बंधे परिणय सूत्र में समाजसेवी विष्णु अग्रवाल के संकल्प शक्ति से हुआ भव्य आयोजन।

Share Now

सर्वव्यापी/ रामनारायण यादव/ करगीरोड (कोटा)

कोटेश्वर महादेव की पावन धरा कोटा में सर्वसमाज का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 18 फरवरी मंगलवार को पुराना थाना मैदान में सम्पन्न हुआ जिसमें कोटा एवं आसपास के क्षेत्र से निर्धन परिवार की बेटियों का विवाह सम्पन्न कराया गया l सर्व समाज सामूहिक विवाह का सफ़ल आयोजन का तीसरा वर्ष है lनगर में हर्ष का विषय रहा गरीब परिवार से 11 जोडो़ का सर्व समाज सामूहिक विवाह के माध्यम से गायत्री परिवार के विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ जो नगर के समाज सेवी विष्णु अग्रवाल की संकल्प शक्ति और निस्वार्थ सेवा की भावना से यह आयोजन सम्पन्न हुआ , कोटा नगर में सभी 11 वर-वधू को बड़े धूम-धाम से वाहनों को दुल्हन की तरह सजाकर बैंड बाजा के साथ सभी वर-वधु के परिवार जनों पूरे नगर भर भ्रमण कराया गया, सभी का जगह-जगह स्वागत भी किया गया, नगर के प्रबुद्धजनों एवं विष्णु अग्रवाल के सहयोगीयों नें भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस पुनीत कार्य में सहयोगिता निभाई जिससे यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ l इस आयोजन में अतिथि के रूप में श्री श्री 108 शिवानंद महराज सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना एवं पुरोत्तम महराज पीपरपारा छेरकाबांधा व बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला जिला अध्यक्ष मोहित जयसवाल उपस्थित रहे जिन्होनें इस आयोजन के लिए विष्णु अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी और नवयुगल जोडो़ को आशिर्वाद प्रदान किया , कोटा नगर के स्वच्छता अभियान के तहत् कार्य करने वाली भाई एवं बहनों का भी सम्मान किया,इस दौरान बडी़ संख्या में नगरवासी एवं अतिथियों व परिजन उपस्थित रहे l 11 जोडे़ बंधे परिणय सूत्र में – गोपाल मानिकपुरी तिफरा बिलासपुर – पार्वती मानिकपुरी सल्का, दुर्गेश साहू कोटा – सोनिया साहू कोटा, भारत निषाद बेमेतरा – रामेश्वरी निषाद कोटा, बलराम कैवर्त सकरी – राधिका कैंवर्त रतनपुर, देवा प्रसाद तखतपुर – सरोजनी कैंवर्त कपसिया, बसंत कुमार केंदा – संजना विश्वकर्मा केंदा, नितेश्वर विश्वकर्मा अमाली – हेमलता विश्वकर्मा सीपत, शुभम् दास बेलगहना – रोशनी मानिकपुरी बहेरामुडा़, अजय कुमार – सपना कुमारी लूफा, राकेश कुमार देवरी – संगीता मोहनभाठा, नारायण प्रसाद – रवीना पाली रतनपुर का विवाह सम्पन्न हुआ l


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!