रायपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में कामकाज को लेकर बड़ी कसावट की उम्मीद थी लेकिन यह उम्मीद एक कोरा झूठ साबित हो रहा है। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में विभिन्न शाखाओं में कर्मचारियों से लेकर सेक्शन आफिसर तक में बदलाव देखने को मिल रहा है लेकिन कुछ अधिकारियों की लापरवाही और कामचोर होने के कारण मुख्यमंत्री सचिवालय में कामकाज में कोई कसावट नजर नहीं आ रहा है। वहीं मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ ही मुख्यमंत्री निवास कार्यालय का भी यही हाल है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री सचिवालय से मुख्यमंत्री के अनुमोदन सहित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की से संबंधित फाइलों के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के व्यक्ति गत नाम का ज्ञापन पत्रों को लेकर भी सीएम सचिवालय और न ही मुख्यमंत्री निवास कार्यालय गंभीर दिखाई पड़ रहे हैं । बताया जा रहा है कि सचिवालय से सीएम हाउस भेजे गए फाइल और कुछ सीएम के व्यक्तिगत नाम वाले पत्र महीनों से हाउस से नहीं लौट रहे हैं। जिससे यह कहना गलत नहीं होगा कि सरकार बदल गई पर सरकारी कामकाजों में कोई बदलाव नहीं हो पाई । जिसके कारण लोगों को अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट नजर आने लगे हैं।