तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वे जयंती वर्ष के अवसर पर में ‘राष्ट्रीय एकता की वर्तमान चुनौतियाँ’ विषय पर गुरुवार, 06 नवंबर को अपराह्न 03:00 बजे ग़ालिब सभागार में विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है। व्याख्यान कार्यक्रम में भारतीय पुलिस सेवा के नागपुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटील मुख्य वक्ता के रूप में वक्तव्य देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा करेंगी।
कार्यक्रम का संचालन दर्शन एवं संस्कृति विभाग के एसोशिएट प्रोफेसर डॉ. जयंत उपाध्याय करेंगे तथा गांधी एवं शांति अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र आभार ज्ञापित करेंगे। कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रदर्शनकारी कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश भारती देंगे। इस अवसर पर उपस्थित रहने की अपील सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समन्वयन समिति के अध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार ने की है।


