विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली मोहदा/ शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मोहदा में विकासखंड स्तरीय संकुल समन्वयकों की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ किया गया।बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक के मार्गदर्शन में विभिन्न एजेण्डा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में जाति प्रमाण पत्र की जानकारी, अपार आईडी की स्कूलवार अद्यतन स्थिति, वीरगाथा 5.0, सूचना के अधिकार, शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति, यू-डाइस प्रविष्टि की प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति, ड्रॉपआउट बच्चों की जानकारी तथा उपकरण हेतु दिव्यांग बच्चों की सूची जैसे प्रमुख मुद्दों पर समीक्षा की गई।बैठक में सभी संकुल समन्वयकों की सक्रिय उपस्थिति रही और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।


