तरुण कौशिक/ सर्वव्यापी /
बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिला के सरगांव निवासी पुष्कर कौशिक की धर्मपत्नी नीलम कौशिक को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई, इन्होंने अपना शोध कार्य बिलासपुर नगर के शासकीय ई. राघवेंद्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय की रसायन शास्त्र विषय की सहायक प्राध्यापिका, डा. रीता बाजपेई के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण किया। इनके शोध का विषय ” ए कम्परेटिव स्टडी आफ ट्रेस एलिमेंट्स एण्ड हैवी मेटल्स इन आयुर्वैदिक मेडिसिन्स आफ डिफरेन्ट ब्राण्डस ” था।


