सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर महासमुंद में निकला यूनिटी मार्च...बेलसोंडा से लोहिया चौक तक युवाओं ने दिया एकता, स्वदेशी और नशा मुक्ति का संदेश। - Sarvavyapi सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर महासमुंद में निकला यूनिटी मार्च...बेलसोंडा से लोहिया चौक तक युवाओं ने दिया एकता, स्वदेशी और नशा मुक्ति का संदेश। - Sarvavyapi

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर महासमुंद में निकला यूनिटी मार्च…बेलसोंडा से लोहिया चौक तक युवाओं ने दिया एकता, स्वदेशी और नशा मुक्ति का संदेश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, माई भारत तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में भव्य यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ग्राम पंचायत बेलसोंडा से प्रारंभ होकर कस्तूरबा गांधी छात्रावास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा, शहीद स्मारक, साईं मंदिर, ग्राम पंचायत खरोरा, त्रिमूर्ति कॉलोनी, अंबेडकर चौक होते हुए लोहिया चौक में संपन्न हुई। लगभग आठ किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, एनसीसी, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस, एनएसएस, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति, स्वदेशी भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा देना रहा। यात्रा के दौरान स्वच्छता, नशामुक्ति और आत्मनिर्भर भारत के लिए संकल्प लिया गया। मार्ग में देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए गए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश में सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के रूप में लौह पुरुष सरदार पटेल की विरासत को साकार रूप मिला है। उनका जीवन और कार्य हमें एकता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। युवाओं को नशा छोड़कर रचनात्मक कार्यों में जुड़ना चाहिए और समाज को सशक्त बनाना चाहिए।”विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सरदार पटेल भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं उपप्रधानमंत्री थे। उन्होंने राजतंत्र को लोकतंत्र में बदलकर देश को एक सूत्र में पिरोया, यही उनकी सबसे बड़ी देन है।छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि यूनिटी मार्च का उद्देश्य आम नागरिकों और विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि “देशभक्ति की शुरुआत अपने घर और अपने कार्य से होती है।”जिला स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि “562 रियासतों का भारत में विलय कर अखंड भारत बनाने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है। आइए, हम सब एकता का परिचय दें और उनके आदर्शों को जीवन में उतारें।”कलेक्टर विनय लंगेह ने कहा कि “यह यात्रा युवाओं में एकता, देशभक्ति और नशामुक्त भारत का संदेश देती है। इसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।”इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, कुमारी भास्कर, देवेश नायक, वाणी तिवारी, महेंद्र सिक्का, छात्र सिंह नायक, पीयूष साहू, आनंद साहू, महेंद्र जैन, प्रकाश शर्मा, देवेंद्र चंद्राकर, श्याम साकरकर, शरद मराठा, दिग्गी साहू, पंकज चंद्राकर, रमेश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक एवं विद्यार्थी शामिल हुए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!