स्व. सुखदेव साहू की स्मृति में खम्हारपाली शाला में नेवता भोज आयोजित। - Sarvavyapi स्व. सुखदेव साहू की स्मृति में खम्हारपाली शाला में नेवता भोज आयोजित। - Sarvavyapi

स्व. सुखदेव साहू की स्मृति में खम्हारपाली शाला में नेवता भोज आयोजित।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

विकासखंड सरायपाली के शासकीय प्राथमिक शाला खम्हारपाली में प्रधानमंत्री शक्ति पोषण योजना के अंतर्गत स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के शिक्षाविद शैलेंद्र साहू के पिता, स्वर्गीय श्री सुखदेव साहू (एसडीओ फॉरेस्ट) की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया।कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा देवानंद नायक के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर शाला परिवार की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके प्रति आभार प्रकट किया गया।कार्यक्रम में प्रधान पाठक लोकेश कुमार पात्र, सहायक शिक्षक प्रशांत कुमार साहू, हेमसागर नाग सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!