स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता व विस्तार पर जोर : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा। - Sarvavyapi स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता व विस्तार पर जोर : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा। - Sarvavyapi

स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता व विस्तार पर जोर : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सचिव, आयुक्त, संचालक स्तर के अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।बैठक में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), सीजीएमएससी तथा खाद्य एवं औषधि विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों — जैसे दवाइयों की उपलब्धता, उपकरणों की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों की प्रगति — पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि “स्वास्थ्य जनहित से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और उपचार उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जाए और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हों।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं संचालक आयुष शिखा राजपूत तिवारी, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं एमडी एनएचएम डॉ. प्रियंका शुक्ला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि विभाग दीपक अग्रवाल, सीजीएमएससी के अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!