विकास नंद/ सर्वव्यापी/
लोकसभा महासमुंद स्तर पर आयोजित होने वाली “स्वदेशी मैराथन” अब आगामी 13 नवम्बर (गुरुवार) को सिरपुर में प्रातः 8:00 बजे से आयोजित की जाएगी। पूर्व निर्धारित तिथि 9 नवम्बर की जगह अब यह आयोजन नई तिथि पर होगा।इस मैराथन में लोकसभा महासमुंद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिले के महिला एवं पुरुष धावक भाग लेंगे। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि प्रतियोगिता ओपन कैटेगरी में होगी, जिसमें भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा नहीं रखी गई है। पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है
—प्रथम स्थान: ₹25,000द्वितीय स्थान: ₹20,000तृतीय स्थान: ₹15,000चतुर्थ स्थान: ₹10,000पाँचवाँ स्थान: ₹7,500छठवाँ से दसवाँ स्थान: ₹5,000 (प्रत्येक)सभी विजेताओं को पुरस्कार चेक के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।मैराथन में केवल वही प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे जो लोकसभा महासमुंद क्षेत्र के निवासी, अध्ययनरत या कार्यरत हैं, अथवा जिनका वर्तमान निवास इसी क्षेत्र में है। क्षेत्र के बाहर के प्रतिभागी पाए जाने पर वे पुरस्कार के पात्र नहीं होंगे।दूरस्थ जिलों से आने वाले प्रतिभागियों को आयोजन से एक दिन पूर्व रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पंजीयन के समय प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करनी होगी।
यह आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहभाग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी चेतना, खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रूपकुमारी चौधरी, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक येतराम साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।अधिक जानकारी के लिए खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे (मो. 9617500748) एवं रूप लाल साहू (मो. 8889033244) से संपर्क किया जा सकता है।


