विकास नंद/सर्वव्यापी/
स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सदस्य अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू के प्रथम कुरूद आगमन पर अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा उनका गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने पुष्प-गुच्छ एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा जिला धमतरी से पहली बार निर्वाचित होकर जिले का गौरव बढ़ाने पर हार्दिक बधाई दी।अधिवक्ता संघ कुरूद के अध्यक्ष रमेश पाण्डे, सचिव यशवंत साहू सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू की विजय से न केवल धमतरी बल्कि संपूर्ण वकालत जगत सम्मानित महसूस कर रहा है। उनकी ईमानदार, सक्रिय एवं संघर्षशील कार्यशैली से विधि जगत को नई दिशा और सशक्त प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा।इस अवसर पर अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के अधिकार, सम्मान एवं सुविधाओं के संवर्धन हेतु वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ कुरूद के एल. पी. गोस्वामी, नरेंद्र साहू, जय प्रकाश साहू, गुणवंत सोलंकी, बी. डी. साहू, नरेश डिंगरे, हेमंत निर्मलकर, देव चरण साहू, रमेश सिन्हा, राजेश साहू, गौकरण निर्मलकर, अरविंद गुरु, मनहरन भारद्वाज, के. डी. जागेंद्र, महेंद्र साहू, योगेन्द्र साहू, थानेश्वर तारक, ईश्वरी तारक, खेम प्रकाश सोनवानी, कुलदीप साहू, थानेश्वर साहू, नीतू तोड़ेकर, तोष चक्रधारी, चूड़ामणि चंद्राकर, जालम साहू, गुलेश्वर साहू, श्याम शंकर चंद्राकर, पुरुषोत्तम साहू, लोकेश दत्त भार्गव, ममता सोनकर, भुनेश्वरी साहू, भुनेश्वरी भारती, टी. आर. सेन, मोहेंद्र चंद्राकर, प्रवेश उसेंडी, चंद्र शेखर, जीव राम ध्रुवंशी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।


