दो साल तक संभाला पूरा बीईओ ऑफिस, अब सुनीता ध्रुव के लिए खुल रहा प्रमोशन का रास्ता! - Sarvavyapi दो साल तक संभाला पूरा बीईओ ऑफिस, अब सुनीता ध्रुव के लिए खुल रहा प्रमोशन का रास्ता! - Sarvavyapi

दो साल तक संभाला पूरा बीईओ ऑफिस, अब सुनीता ध्रुव के लिए खुल रहा प्रमोशन का रास्ता!

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के शिक्षा विभाग में इन दिनों पदस्थापना और प्रमोशन को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। सहायक शिक्षा अधिकारी सुनीता ध्रुव, जिन्होंने लगभग दो वर्ष तक प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में बखूबी जिम्मेदारियाँ संभालीं, अब नियमित बीईओ भूपेंद्र कौशिक के पदभार ग्रहण करने के बाद उनके अधीन कार्य कर रही हैं।विश्वसनीय सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, सुनीता ध्रुव के बेहतरीन कार्यनिष्पादन, मजबूत फील्ड प्रबंधन और उच्च स्तर की प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए विभाग उन्हें बिलासपुर से लगे जिलों में बीईओ के पद पर पदस्थापित कर सकता है। उनकी सख्त कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की प्रतिबद्धता ने उन्हें विभाग में एक मजबूत पहचान दिलाई है।बिल्हा शिक्षा विभाग में सुनीता ध्रुव की कार्यशैली हमेशा चर्चा में रही है, चाहे वह स्कूल निरीक्षण हो, शिक्षकों की समस्याओं का समाधान या फिर शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए समय-समय पर किए गए नवाचार।इसी वजह से विभागीय गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि अब उनका अगला पड़ाव नियमित रूप से बीईओ का महत्वपूर्ण पद हो सकता है।यदि विभागीय अटकलें सच साबित होती हैं, तो सुनीता ध्रुव बिलासपुर जिले के लिए एक मिसाल बन जाएंगी, और शिक्षा व्यवस्था में नए आयाम जोड़ने की संभावना भी मजबूत होगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!