उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम" के अंतर्गत सरायपाली में जोन स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित। - Sarvavyapi उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम" के अंतर्गत सरायपाली में जोन स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित। - Sarvavyapi

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” के अंतर्गत सरायपाली में जोन स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विकासखंड सरायपाली में स्वयंसेवी शिक्षकों को जोन स्तरीय प्रशिक्षण शा.मा. स.गो.हायर सेकेंडरी स्कूल सरायपाली में आयोजित किया गया। समीक्षा बैठक में जिला परियोजना अधिकारी कमल नारायण चंद्राकर, विकास खंड परियोजनाअधिकारी देवनारायण दीवान, विकासखंड के नोडल उल्लास जगदीश नेताम मार्गदर्शन एवं मास्टर ट्रेनर्स कैलाशचंद्र पटेल, ज्योति प्रधान एवं शीला विश्वास की दिशा निर्देशन में 26 नवम्बर को जोन सरायपाली में संकुल केंद्र – कन्या सरायपाली, मंदिर सरायपाली, बालसी, केन्दुढार,कनकेवा, केना,झिलमिला, बोन्दा एवं बैदपाली के स्वयंसेवी शिक्षकों को दिशा निर्देश दिया गया। जिला परियोजना अधिकारी कमल नारायण चंद्राकर द्वारा, जीपीएस कैमरा से फ़ोटो लेकर ग्रुप में शेयर करना एवं 7 दिसम्बर 2025 को परीक्षा सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु निर्देश दिया गया। उल्लास शपथ भी दिलाई गई। विकास खंड परियोजना अधिकारी देवनारायण दीवान द्वारा सभी स्वयंसेवी शिक्षकों को नियम एवं दायित्व बोध कराया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!