शिक्षा सचिव परदेशी पर लोकायुक्त की गाज! विभाग से जल्द होगी छुट्टी, अब किसके हाथ जाएगी कमान? - Sarvavyapi शिक्षा सचिव परदेशी पर लोकायुक्त की गाज! विभाग से जल्द होगी छुट्टी, अब किसके हाथ जाएगी कमान? - Sarvavyapi

शिक्षा सचिव परदेशी पर लोकायुक्त की गाज! विभाग से जल्द होगी छुट्टी, अब किसके हाथ जाएगी कमान?

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग इन दिनों बड़े प्रशासकीय बदलावों के केंद्र में है। स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी को लोकायुक्त से नोटिस जारी होने के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है। विभागीय गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि परदेशी की विभाग से जल्द ही छुट्टी हो सकती है। लोकायुक्त की कार्यवाही से शिक्षा विभाग की छवि पर भी गहरा असर पड़ा है, जिसके चलते सरकार उच्चस्तरीय समीक्षा में जुट गई है।विभागीय सूत्र बताते हैं कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान परदेशी मुख्यमंत्री सचिवालय में उच्च दायित्व पर पदस्थ थे और उसी दौरान उन्हें शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। अब लोकायुक्त नोटिस के बाद उनकी भूमिका और निर्णयों पर सवाल उठने लगे हैं।उधर, नया शिक्षा सचिव कौन होगा, इस पर भी अटकलों का दौर शुरू हो गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नामों पर मंथन जारी है और माना जा रहा है कि अनुभव, निष्पक्षता और प्रशासनिक पकड़ के आधार पर ही नए अधिकारी की तैनाती होगी। शिक्षा विभाग के भीतर भी इस संभावित बदलाव को लेकर तरह–तरह की चर्चाएं गर्म हैं।सरकार जल्द ही बड़े फैसले की तैयारी में है, और संभव है कि आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग की कमान किसी नए अधिकारी को सौंप दी जाए। आने वाला निर्णय न केवल विभाग की छवि सुधारने के लिए महत्वपूर्ण होगा बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी इसका व्यापक असर पड़ेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!