बिलासपुर /तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष को चपरासी कहा था। जिसके बाद से पूरे मामले ने तुल पकड़ लिया है। जांच के बाद अब पीसीसी कमान को फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट सौंपी जाएगी अटल ने जिलाध्यक्ष को चपरासी कहने वाला मामला अब तुल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। गुटबाजी के बीच कांग्रेस नेताओं में जमकर बयानबाजी चल रही है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद पीसीसी चीफ अंतिम फैसला लेगी।वही अनुशासनहीनता को लेकर धनेंद्र साहू ने कहा कि कांग्रेस मे ऐसे लोगो के लिए कोई स्थान नहीं हैं सांथ ही आगे कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी का पद बड़ा और सम्मानीय पद होता है। निष्कासित लोगों के ख़िलाफ़ फोटो और वीडियो का प्रमाण प्रस्तुत किया गया है वही निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली हार का ठीकरा अपनी ही पार्टी के कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पर फोड़ते हुए रतनपुर के कांग्रेसियों ने उनका पुतला फूंक कर उन्हें हटाने की भी मांग कर डाली |प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक अटल श्रीवास्तव ने कोटा विधानसभा क्षेत्र में नाकाबिल लोगों को प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस की लुटिया डूबा दी चुनाव में हुई किरकिरी और हार से बौखलाई कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को महामाया चौक में पुतला दहन कर उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की कांग्रेस के तत्कालीन ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कोटा विधायक के खिलाफ अपना विरोध प्रगट किया|रमेश सूर्य ने कहा कि विधायक ने क्षेत्र के निष्ठावान कांग्रेसजनों का घोर अपमान किया है और दमदार प्रत्याशियों को टिकट न देकर दूसरे दल से आए लोगों को प्रत्याशी बनाकर पार्टी को गर्त में डाल दिया। महिला कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन अध्यक्ष रमेश सूर्या,जमुना माथुर,कमल सोनी मोहर खान,भान सिंह जगत,रामशरण कौशिक,दिलशाद मिर्जा, इशहाक खान, राजेश यादव,वंश ताम्रकार, जतिन मिश्रा, शैल जायसवाल, आरती योगेश वैष्णव,सुशीला सूर्या,मोंगरा, शिव कुमारी,विजय बढ़ाई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।