तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान बिलासपुर जिले के नायाब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी इन दिनों लगातार मैदानी क्षेत्रों में सक्रिय नज़र आ रहे हैं। जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे उनके कार्यों की सराहना शिक्षकों सहित स्टाफ द्वारा खुलकर की जा रही है।जानकारी के अनुसार, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए नायाब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी प्रतिदिन स्कूलों, बूथ स्तर के स्थलों और संबंधित कार्यालयों में पहुंचकर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि वे न केवल कार्य की बारीकियों को सरलता से समझाते हैं, बल्कि उनके प्रति सौम्य व सकुशल व्यवहार से टीम को प्रोत्साहन भी मिलता है।शिक्षकों का यह भी कहना है कि आमतौर पर प्रशासनिक निरीक्षणों के दौरान तनाव का माहौल रहता है, लेकिन ओमप्रकाश चंद्रवंशी न केवल शालीनता से संवाद करते हैं बल्कि समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान भी देते हैं।मतदाता सूचियों की शुद्धता और समय पर कार्य पूर्ण कराने के लिए उनकी सजगता से टीम में सकारात्मक ऊर्जा बनी हुई है। पुनरीक्षण कार्य की प्रगति को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार जिले की मतदाता सूची पूर्व की तुलना में अधिक सटीक और व्यवस्थित रूप में सामने आएगी।जिले में प्रशासनिक कर्मचारियों और शिक्षकों के बीच ओमप्रकाश चंद्रवंशी की कार्यशैली इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।


