जय कौशिक द्वारा लिखित पुस्तक..सफर- सफलता की राह…की खूब हो रही चर्चा।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

शिक्षक के जीवन में यह बहुत बड़ी उपलब्धी होती है जब उनकी खुद के विचार और लेख समाज को संदेश देते हैं *सफर-सफलता की राह* जय कौशिक द्वारा लिखित पुस्तक नये साल में हर घर तक पहुंच जायेगा । यह एक सुखद अहसास है शिक्षक का ,जो उन्होंने शिक्षकीय जीवन में बच्चों के चेहरे में खुशी भर कर कमाई है और घर परिवार दोस्त समाज को एक संदेश है कि *जीवन का सफर जबरदस्ती तय न करें ,जबरदस्त तरीके से तय करें* *जो प्राप्त है वहीं पर्याप्त है* इस संदेश के साथ इस पुस्तक में शिक्षक और विद्यार्थी सहित समाज के हर व्यक्ति के लिए कुछ न कुछ संदेश देने का प्रयास किया गया है। विश्वास,भरोसा,जीवन की सच्चाई अंतिम सत्य,सफर का अंतिम लक्ष्य खुशी,समर्पण,जीना सीखें,जीवन का सफर एक यात्रा,शिक्षक का जीवन एक साधना है,सपने और सफलता की राह,परमसुख की अनुभूति,कक्षा प्रबंधन,व्यक्तित्व विकास,भूख ,थपकी ऐसे अनेक बिन्दु पर जीवन का सार पाठक को काफी प्रभावित करेगा। राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए चयनीय व्याख्याता जय कौशिक की प्रेरणादायक पुस्तक सफर में टाइम मैनेजमेंट के साथ शिवपथ का अविराम यात्रा का सुख और परिवार समाज के साथ सुखद पल बिताने और हर पल खुशियों से भरने का संदेश भी है ।जय कौशिक कहते हैं शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है इसलिए उसे अपने जीवन को आदर्श बनाना चाहिए ताकी लोग उनके बताये मार्ग का अनुसरण करें । योग पथ और जीवन पथ की गहराई और खेल स्वस्थ जीवन का आधार है सफर जीवन का सार है वे कहते हैं जो लोग एक लाइन को अपने जीवन में साध लेते हैं वह सुख पाता है और जो भाव और शब्दों की गहराई में नहीं पहुंच पाते उसके लिए यह एक किताब है । सफर का विमोचन करते हुए प्राचार्य डा विश्वनाथ कश्यप, रवि दुबे ,सुमन शुक्ला,रीता सिंह, दुर्गेश नंदिनी सिंह ने जय कौशिक को माला पहनाकर और बुके भेंट कर बधाई दी। जय कौशिक की शिक्षकीय सोच और उनके सफर के संदेश बच्चो को शत प्रतिशत सफलता की ओर ले जाता है हर एक पन्ने में सफलता की राह है उनके अनुसार विद्यार्थी वहीं असफल होता है जो गुरु की शिक्षा और मां बाप की इच्छा का सम्मान नहीं करता है शिक्षक और मां-बाप दोनों से ज्यादा बच्चो का शुभचिंतक कोई नहीं होता है शिक्षक और मां बाप दोनों पर भरोसा करने से बच्चो को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है ऐसा संदेश सफर को और बेहतर बनाता है अध्ययन की तकनीक और नई शिक्षानीति का सार प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से जीवन की सार्थकता को समझाने का प्रयास इस पुस्तक में किया गया है बच्चो और शिक्षको को यह सफर प्रेरित करेगा आगे बढ़ने के लिए ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!