एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी के नेतृत्व में मतदाता पुनरीक्षण बना लोकतंत्र सशक्तिकरण का सशक्त अभियान।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से संचालित मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर बिलासपुर जिले के बिल्हा अनुविभाग में प्रशासनिक स्तर पर अभूतपूर्व गंभीरता देखने को मिल रही है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आकांक्षा त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में यह अभियान एक औपचारिक प्रक्रिया न रहकर लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के रूप में मूर्त रूप ले चुका है।एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी द्वारा पुनरीक्षण कार्य की सतत निगरानी की जा रही है। वे नियमित रूप से संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और निर्वाचन अमले की समीक्षा बैठकें लेकर स्पष्ट निर्देश दे रही हैं कि नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं के नाम हटाने, स्थानांतरित मतदाताओं के विवरण में संशोधन तथा त्रुटि सुधार जैसे कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। प्रत्येक जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की गई है।प्रशासन की पकड़ केवल कार्यालयों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर तक दिखाई दे रही है। बीएलओ, सुपरवाइजर एवं निर्वाचन से जुड़े कर्मियों को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड पहुंचकर विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को मतदाता सूची में सुधार के लिए भटकना न पड़े। प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र नाम सूची में शामिल न हो।समयबद्धता और पारदर्शिता को इस अभियान की मूल आत्मा बताते हुए एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने पुनः दोहराया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाना अनिवार्य है। कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी के साथ-साथ गुणवत्ता और निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पर आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से भी सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे स्वयं अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों की जांच करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल आवेदन प्रस्तुत करें। प्रशासन का मानना है कि नागरिकों की जागरूक भागीदारी ही इस अभियान की वास्तविक सफलता की कुंजी है।बिल्हा अनुविभाग में एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी के नेतृत्व में जिस संवेदनशीलता, सजगता और प्रतिबद्धता के साथ मतदाता पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है, वह यह स्पष्ट करता है कि प्रशासन लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के प्रति पूरी तरह संकल्पित है। यह पहल निश्चय ही स्वच्छ, निष्पक्ष और विश्वसनीय चुनाव की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!