तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रखर जननेता श त्रिलोक चन्द्र श्रीवास का जन्मदिवस 16 दिसंबर को पूरे उत्साह और जनसमर्थन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दर्जनों सामाजिक, सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।विदित हो कि त्रिलोक श्रीवास बेलतरा विधानसभा के स्वाभाविक दावेदार माने जाते रहे हैं और विगत कई वर्षों से उनके जन्मदिवस पर सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित होते आ रहे हैं। इस वर्ष 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के कारण वे दिल्ली प्रवास पर थे, जिससे वे विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके। बावजूद इसके, उनके समर्थकों, सहयोगियों एवं सर्वसेन समाज द्वारा प्रदेश के अनेक स्थानों पर विविध आयोजन किए गए।16 दिसंबर की रात्रि जब त्रिलोक श्रीवास दिल्ली से लौटकर अपने कोनी स्थित निवास पहुंचे, तो ढोल-ताशों, आतिशबाजी और नारों के बीच हजारों लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बेलतरा, बिलासपुर, मुंगेली, लोरमी सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग देर रात्रि तक उनके निवास पहुंचे और जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए वृद्धाश्रम एवं चिकित्सालयों में फल एवं वस्त्र वितरण जैसे सेवा कार्य भी किए गए। उल्लेखनीय है कि श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के बेलतरा, बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में हजारों-लाखों की संख्या में समर्थक और चाहने वाले मौजूद हैं, जो पिछले करीब 20 वर्षों से उनके जन्मदिवस को जनउत्सव के रूप में मनाते आ रहे हैं। त्रिलोक चन्द्र श्रीवास आम जनता के सुख-दुख में निरंतर सहभागी रहते हुए जनहित के कार्यों में सतत रूप से जुझारूपन के साथ सक्रिय रहते हैं। एक संघर्षशील, कर्मठ और जननायक के रूप में उनकी पहचान जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में स्थापित है, जो उन्हें अन्य राजनेताओं से अलग और विशिष्ट स्थान दिलाती है।