2019 बैच के आईपीएस प्रभात कुमार बने महासमुंद के नए पुलिस अधीक्षक, संभाला पदभार।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

भारतीय पुलिस सेवा के 2019 बैच के अधिकारी प्रभात कुमार ने आज जिला महासमुंद के नवीन पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के उपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नए पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अनुशासन, संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।नवीन पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण से जिले में बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी प्रशासन की उम्मीद जताई जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!