विकास नंद/सर्वव्यापी/
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा जिला अभिहित अधिकारी श्री उमेश कुमार के मार्गदर्शन में जिले में फूटा चना/मटर में औरामाइन-ओ अथवा अन्य अखाद्य रंगों की मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच कार्रवाई की गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सरायपाली स्थित नव दुर्गा ट्रेडर्स, बागबाहरा के अम्बे ट्रेडर्स एवं महासमुंद के श्री राम चना मुर्रा उद्योग से रोस्टेड चना के खाद्य नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।जांच के दौरान महासमुंद स्थित श्री राम चना मुर्रा उद्योग में विक्रय हेतु रखे गए लगभग 1500 किलोग्राम रोस्टेड चना को संदेह के आधार पर सीज किया गया है। खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की निगरानी एवं कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।