रबी 2025-26 में बीज उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेगा महासमुंद… गेहूं, सरसों, मूंगफली सहित प्रमुख फसलों के लिए लक्ष्य निर्धारित

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद जिले में आगामी रबी वर्ष 2026-27 की बीज आवश्यकता की पूर्ति सुनिश्चित करने एवं किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रबी फसल वर्ष 2025-26 हेतु व्यापक बीज उत्पादन कार्यक्रम तय किया गया है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले को बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।उप संचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 वर्ष के अंदर तथा 10 वर्ष के बाहर की किस्मों के लिए गेहूं, सरसों, मूंगफली, मूंग एवं अलसी फसलों का चयन कर क्षेत्रवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

🔹 10 वर्ष के बाहर की किस्मों का बीज उत्पादन लक्ष्य

बीज प्रक्रिया केन्द्र लभरा खुर्द एवं विकासखंड महासमुंद व बागबाहरा क्षेत्र में सरसों फसल का 15.00 हेक्टेयर में बीज उत्पादन किया जाएगा।बीज प्रक्रिया केन्द्र बसना तथा विकासखंड बसना व पिथौरा क्षेत्र में गेहूं, सरसों एवं मूंगफली फसलों का 25-25 हेक्टेयर क्षेत्र में बीज उत्पादन लक्ष्य तय किया गया है।इसी प्रकार बीज प्रक्रिया केन्द्र सरायपाली एवं विकासखंड सरायपाली क्षेत्र में सरसों का 20.00 हेक्टेयर तथा मूंगफली का 50.00 हेक्टेयर क्षेत्र निर्धारित किया गया है।

🔹 10 वर्ष के अंदर की किस्मों का बीज उत्पादन लक्ष्यबीज प्रक्रिया केन्द्र लभरा खुर्द एवं विकासखंड महासमुंद व बागबाहरा क्षेत्र में गेहूं का 45.00 हेक्टेयर तथा सरसों का 15.00 हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है।

बीज प्रक्रिया केन्द्र बसना एवं विकासखंड बसना व पिथौरा क्षेत्र में गेहूं का 15.00 हेक्टेयर तथा अलसी का 5.00 हेक्टेयर क्षेत्र चयनित किया गया है।वहीं बीज प्रक्रिया केन्द्र सरायपाली एवं विकासखंड सरायपाली क्षेत्र में गेहूं का सर्वाधिक 100.00 हेक्टेयर तथा मूंग का 20.00 हेक्टेयर क्षेत्र में बीज उत्पादन किया जाएगा।

🌱 किसानों से सहभागिता की अपील

कृषि विभाग द्वारा जिले के इच्छुक किसानों से अपील की गई है कि जो किसान अनाज, दलहन एवं तिलहन फसलों के बीज उत्पादन कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, वे संबंधित बीज प्रक्रिया केन्द्र, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर बीज प्राप्त करें तथा पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करें।यह बीज उत्पादन कार्यक्रम जिले में कृषि विकास, गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्धता एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!