विकास नंद/सर्वव्यापी/
निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जिला महासमुंद के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
इसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 39 सरायपाली, 40 बसना, 41 खल्लारी एवं 42 महासमुंद शामिल हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को सभी संबंधित विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा।प्रारूप प्रकाशन के अवसर पर निर्वाचक सूची से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ आम नागरिकों तक पहुँचाने तथा मीडिया को अवगत कराने के उद्देश्य से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है।
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 23 दिसंबर 2025 को सायं 4:00 बजे कलेक्टर कार्यालय महासमुंद के सभाकक्ष में आयोजित होगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।