विकास नंद/ सर्वव्यापी/
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मतिथि 25 दिसंबर 1924 के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उनकी जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। यह वर्ष विशेष रूप से ऐतिहासिक है, क्योंकि स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में पूरे देश में आयोजन किए जा रहे हैं।देशहित में अटल जी के अतुलनीय योगदान, सशक्त लोकतंत्र, सुशासन और सर्वांगीण विकास की उनकी दूरदर्शी सोच को स्मरण करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रमों के तहत श्रद्धांजलि सभाएं, विचार गोष्ठियां, सेवा कार्य, सामाजिक समरसता से जुड़े आयोजन एवं अटल जी के जीवन-दर्शन और उपलब्धियों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे। भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनके दिखाए राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे।स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और मानवता के कल्याण को समर्पित रहा। उनकी 25 दिसंबर 1924 की जन्मतिथि पर मनाई जा रही जन्म शताब्दी के अवसर पर देशभर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।