विकास नंद/सर्वव्यापी/
महासमुंद जिले के सरायपाली अनुविभाग अंतर्गत ग्राम चिवराकुटा में चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग एवं गोदाम संचालन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम सरायपाली के नेतृत्व में की गई छापामार कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध रूप से गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग करते हुए लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया।छापे के दौरान पाया गया कि करीब 150 घरेलू गैस सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। मौके से भारी मात्रा में गैस टंकियां, सिलेंडर एवं रिफिलिंग से जुड़ा उपकरण जब्त किया गया है। यह पूरा कार्य बिना किसी वैध अनुमति और सुरक्षा मानकों के किया जा रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्र में बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।बताया जा रहा है कि पूर्व में भी इस स्थान को लेकर अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायतें प्रशासन को मिलती रही थीं। इन्हीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद पकड़े गए लोगों और जब्त सामग्री को सिंघोंड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है।वर्तमान में सिंघोंड़ा पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अवैध रिफिलिंग का यह नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा गैस की आपूर्ति कहां-कहां की जा रही थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी