अटल एक विचार–अटल एक प्रेरणा: भाजपा मंडल बलौदा ने अटल शताब्दी वर्ष में आयोजित किया भव्य काव्य सम्मेलन।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी की शताब्दी जन्म वर्ष के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बलौदा द्वारा “अटल एक प्रेरणा–अटल एक विचार” की भावना को साकार करते हुए एक भव्य काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अटल शताब्दी वर्ष के अंतर्गत मंडल स्तरीय विशेष अभियान के रूप में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया रहीं। कार्यक्रम में छतर सिंह नायक (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), मंत्री प्रधान (पूर्व मंडल अध्यक्ष), प्रदीप साहू (जिला प्रवक्ता, भाजपा जिला महासमुंद), नीलांबर तांडी (मंडल अध्यक्ष), गिरीश साहू (मंडल महामंत्री), शारदा तिवारी (मंडल उपाध्यक्ष), सुभाष प्रधान मंत्री, केशव साह (सरपंच, बलौदा), प्रतिनिधि सरोज सेठ, राजकुमार भोई (मंडल कोषाध्यक्ष), नरेश तिवारी (कार्यक्रम संयोजक), अमित साहू, वीरेंद्र साहू, उद्धव नंद (जनपद सदस्य), पद्मिनी भोई, प्रमोद सागर (अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष), केदूवां डंडधर साव (महामंत्री), प्रमोद सागर पटेल, सुरती लाल लकड़ा, छुईपाली मंडल उपाध्यक्ष दयानिधि जाल सहित मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, सह-प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।काव्य सम्मेलन में कवि प्रेमानंद भोई, अजय प्रधान, नानदाऊ पटेल, विनोद चौहान एवं सुंदरलाल डडसेना ने अटल बिहारी वाजपेई जी की राष्ट्रप्रेम, मानवता और लोकतांत्रिक मूल्यों से ओतप्रोत कविताओं का सजीव पाठ किया, जिससे पूरा सभागार भावविभोर हो उठा।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीलांबर तांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि एक विचार, संस्कृति और संवेदना थे। उनकी कविताओं में राष्ट्र का स्वाभिमान, मानवता का संदेश और लोकतंत्र की आत्मा समाहित है। अटल शताब्दी वर्ष के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने यह भी बताया कि अटल शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भाजपा मंडल बलौदा द्वारा ऐसे वैचारिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!