सरायपाली में 31 दिसंबर से 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, तैयारियां अंतिम चरण में।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायपाली द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से 31 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक भव्य 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक आध्यात्मिक एवं साहित्यिक पुस्तक मेले का भी आयोजन होगा।ट्रस्टीगणों ने बताया कि यह आयोजन व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से किया जा रहा है। महायज्ञ की शुरुआत 31 दिसंबर को 1008 महिलाओं की मंगल कलश यात्रा एवं भव्य शोभायात्रा से होगी।1 जनवरी को प्रातः 8:30 बजे देवस्थापना एवं वेदी पूजन के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा। दोपहर 3 बजे युगसंगीत एवं प्रज्ञा पुराण तथा सायं 5 बजे डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से “आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी” विषय पर प्रस्तुति दी जाएगी।2 जनवरी को निर्धारित कार्यक्रमों के साथ सायंकाल अखंड ज्योति एवं वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी के अवसर पर मातृ श्रद्धांजलि संकल्प एवं दीप महायज्ञ का आयोजन होगा।3 जनवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ शांतिकुंज हरिद्वार से आए ऋषिपुत्रों की विदाई संपन्न होगी।महायज्ञ के दौरान गुरुदीक्षा सहित पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, मुंडन, विद्यारंभ, कर्णक्षेदन, यज्ञोपवीत, विवाह, जन्मदिवस एवं विवाह दिवस जैसे सभी संस्कार निःशुल्क संपन्न कराए जाएंगे, जिसके लिए पूर्व पंजीयन आवश्यक होगा।आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय वरिष्ठ परिजन गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। सिंगबहाल एवं चारभांठा क्षेत्र के परिजन समीधा तैयारी, अन्नघट वितरण एवं संग्रहण का कार्य कर रहे हैं। वहीं स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश यात्रा हेतु 1008 कलश सजाकर तैयार कर लिए गए हैं।बरमकेला, सरिया एवं सागरपाली क्षेत्र के परिजनों के सहयोग से यज्ञशाला एवं 51 वेदियों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। भोजनशाला, जवांरा, पार्किंग एवं साहित्य स्टॉल सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!