बिलासपुर/ भागवत प्रसाद/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/
बिलासपुर जिले के बिल्हा विकास खंड अंतर्गत ग्राम बरतोरी निवासी लक्ष्मीकांत कौशिक आज क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान दिलाने वाले एक सक्रिय और समर्पित व्यक्तित्व के रूप में उभरकर सामने आए हैं। स्थानीय पर्यटन स्थलों के प्रचार–प्रसार, जनभागीदारी बढ़ाने और क्षेत्र की सांस्कृतिक व प्राकृतिक विरासत को सामने लाने के लिए वे लगातार उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं।लक्ष्मीकांत कौशिक का मानना है कि यदि ग्रामीण अंचलों की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर और लोकसंस्कृति को सही मंच मिले, तो इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इसी सोच के साथ वे लगातार जागरूकता अभियान, प्रचार गतिविधियों और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से पर्यटन विकास की दिशा में काम कर रहे हैं।पर्यटन के साथ-साथ लक्ष्मीकांत कौशिक सामाजिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाजसेवा, जनहित के कार्यों और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से वे क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान दे रहे हैं। उनके प्रयासों से न केवल बरतोरी बल्कि पूरे बिल्हा विकास खंड में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद मजबूत हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्ष्मीकांत कौशिक जैसे जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों के प्रयासों से ही क्षेत्र का वास्तविक विकास संभव है और आने वाले समय में बिल्हा क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर एक नई पहचान बना सकता है।