सरला कोसरिया ने गेर्रा-टेमरी धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने सरायपाली विधानसभा अंतर्गत धान खरीदी केंद्र गेर्रा-टेमरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्र में मौजूद किसानों से संवाद कर धान खरीदी की व्यवस्था, तौल प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता एवं भुगतान संबंधी जानकारी ली।सरला कोसरिया ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और शासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित होनी चाहिए।निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी एल. पैकरा, व्यवस्थापक युधिष्ठिर बरिहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलौदा नीलाम्बर तांडी, प्राथमिक सहकारी समिति गेर्रा-टेमरी के अमृतलाल साहू, जनपद सदस्य उद्धव नंद, सुभाष साहू, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, बेलमुंडी सरपंच महेश पटेल तथा कोटवार विश्वनाथ सोना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।सरला कोसरिया ने निरीक्षण के उपरांत कहा कि किसानों को केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!