विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में आयोजित भव्य हनुमंत कथा में सहभागिता कर आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का अनुभव किया। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय के परिवार द्वारा किया गया था।कार्यक्रम में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने ओजस्वी और प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से भगवान हनुमान जी के चरित्र, उनकी भक्ति, शक्ति और सेवा भाव का विस्तृत वर्णन किया। कथा श्रवण के दौरान संपूर्ण वातावरण जय श्रीराम और हनुमान जी की जय के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा।सरला कोसरिया ने कथा श्रवण के पश्चात कहा कि हनुमान जी का जीवन त्याग, समर्पण और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन के लिए आयोजक परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और एकता को सुदृढ़ करते हैं।हनुमंत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, महिलाएं और युवा वर्ग उपस्थित रहा। सुव्यवस्थित आयोजन, भव्य मंच और भक्तिमय वातावरण ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता नजर आया।