मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर में प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गरिमामय सम्मान।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर, रघु विहार में आज दिनांक 7 जनवरी 2026, बुधवार को बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का पारंपरिक रूप से शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा , उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी , कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह जश, सचिव संदीप करिहार , सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी , कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं प्रेस क्लब की ओर से भी संस्था को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन बी.के. शारदा बहन जी द्वारा गरिमामय ढंग से किया गया। अतिथियों का स्वागत बी.के. अंजली बहन एवं बी.के. अनुराधा बहन जी द्वारा किया तथा अतिथियों का संबोधन मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर के केयर टेकर बी.के. विकास भाई जी द्वारा किया गया। उन्होंने मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा—“भगवान की आवाज़ के बाद यदि कोई प्रभावशाली आवाज़ होती है, तो वह मीडिया की आवाज़ है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जागरूकता का प्रकाश फैलाती है।”इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा संस्था के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।सम्मान समारोह में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों सहित कुल 20 सदस्य उपस्थित रहे साथ ही संस्था के सदस्य बी.के. चक्रधर भाई, बी.के. सुभाष भाई, बी.के. दिलावर भाई एवं अन्य भाई बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्द, सम्मान और सकारात्मक संवाद के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!