कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रश्न विकल्प को लेकर फैली भ्रांति पर शिक्षा विभाग ने दी स्पष्टता।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद जिले में आयोजित कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा के अंग्रेजी विषय के एक प्रश्न में दिए गए विकल्प को लेकर उत्पन्न हुई स्थिति पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने स्थिति स्पष्ट की है।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संबंधित प्रश्न का चयन कर उसे प्रिंटिंग के लिए भेजा गया था, किंतु निर्धारित प्रश्न पत्र के स्थान पर अन्य प्रश्न पत्र का प्रकाशन हो गया। प्रश्न पत्र की गोपनीयता के कारण इसे परीक्षा केंद्र में ही खोला गया। जैसे ही प्रश्न के एक विकल्प को लेकर आपत्ति संज्ञान में आई, तत्काल उस विकल्प को हटाकर नया विकल्प उपलब्ध कराया गया।उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित वेंडर को पत्र जारी कर प्रकाशित पांडुलिपि प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं तथा यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि प्रश्न पत्र में यह परिवर्तन कैसे हुआ।जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग की मंशा किसी भी प्रकार से किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नहीं है। यदि इस घटना से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो उन्होंने विभाग की ओर से खेद व्यक्त किया है।साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह की त्रुटि की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी तथा परीक्षा संबंधी प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!