विकासखंड स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

संकुल समन्वयको की विभागीय समीक्षा बैठक बीआरसीसी भवन सरायपाली में दोपहर 1:00 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने किया। जिसमें विकासखंड सरायपाली के 38 संकुल के समन्वयक उपस्थित रहे। शर्मा के द्वारा पीपीटी के माध्यम से सभी संकुल की जानकारी को बारी-बारी से बताया गया। साथ ही विभिन्न एजेंडा पर विचार विमर्श हुआ। अपार आईडी की संकुलवार समीक्षा तथा समस्या पर विचार, जाति प्रमाण पत्र की जानकारी, सीजीव्हिएसके पोर्टल में शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन एवं उपस्थित पर चर्चा तथा रजिस्ट्रेशन नहीं होने के समस्या पर चर्चा, निर्माण कार्य की अद्यतन जानकारी, परीक्षा पे चर्चा की संकुलवार समीक्षा, संकुल समन्वयकों की प्रस्तावित तथा वास्तविक दौरा कार्यक्रम के साथ-साथ अवलोकन बिंदु पर चर्चा, मध्यान्ह भोजन में नेवता भोज पर चर्चा, संकुल एवं स्कूलों के आय- व्यय पर चर्चा, विभिन्न स्कूलों की ग्रेडिंग,पलायन तथा चीर अनुपस्थित बच्चों की संख्या पर चर्चा, शिक्षक दैनंदिनी, विद्यार्थी विकास सूचकांक का प्रदर्शन तथा स्कूलों की उपलब्धि पर पीपीटी एवं उसका प्रदर्शन पर चर्चा तथा अन्य विभागीय जानकारी की समीक्षा की गई।उक्त समीक्षा बैठक में(एडीपीओ) प्रमोद कनौजे, (एपीसी) समग्र शिक्षा संपा बोस,एफएलएन(पीएमयू) प्रियंका पटेल, (पीएमयू) संजय पटेल एवं संकुल समन्वयक उपस्थित थे। समग्र शिक्षा महासमुंद टीम एवं डीआरजी शीला विश्वास के द्वारा नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित (एफएलएन)प्रशिक्षण स्थल जोन केदुवां (सरायपाली) एवं जोन पैकिन का औचक निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण स्थल की व्यवस्था,प्रशिक्षण की गतिविधि को देखकर प्रसन्न हो गए। प्रशिक्षण के दो दिवस का सारगर्भित प्रतिवेदन प्रशिक्षार्थी गोरख लाल पंडा के द्वारा विस्तार पूर्वक प्रस्तुत किया गया। एपीसी समग्र शिक्षा महासमुंद सांप बोस के द्वारा प्रशिक्षण से संबंधित बारीकियों को बताते हुए मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर ऋषि प्रधान संकुल समन्वयक बाराडोली, बी.सी. साहू प्रशिक्षण प्रभारी, राजेश पटेल व्यवस्था प्रमुख एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे। तत्पश्चात मास्टर ट्रेनर दुर्वादल दीप एवं ज्योति प्रधान द्वारा पैकिन जोन के तरफ से धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!