तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
अखिल ब्रह्मांड नायक श्रीरामचंद्र एवं जगत जननी मां जानकी की असीम अनुकंपा से ग्राम निरजाम में 25 वां वर्ष अखंड नवधा रामायण समारोह एवं मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 15 जनवरी तक होगा। इस कार्यक्रम के आचार्य पं. ज्ञानेंद्र द्विवेदी (ज्ञानू) चलान वाले, उप आचार्य पं. विनायक दुबे चकरभाठा वाले हैं। नवधा प्रारंभ 6 जन., जलयात्रा 14 जन., हवन, चढ़ोत्री, सहस्त्रधारा, 15 जन. को होगा। आगंतुक व्यास – 9 जन. सुदर्शन साहू रामायणी ख़ाम्ही, 10 जन. सत्यव्रत शास्त्री पंडरिया, 11 जन. शत्रुहन प्रसाद साहू कबराटोला, 12 जन. कमलेश्वरी देवी खाम्ही, 13 जन. निर्मला साहू सेमरसल एवं रात्रिकाल अदीति किशोरी जी वृन्दावनधाम का होगा। प्रवचन समय दोप. 3 से 5 बजे तक होगा। स्थान -रामेश्वरधाम महावीर चौक निरजाम। आयोजक समस्त ग्रामवासी निरजाम। मंच संचालक – श्रीराम साहू, अमरचंद, नरेश, हेतराम, उमाशंकर, केदार, मुकेश साहू हैं। मानस गान प्रतियोगिता 15 जनवरी रात्रि में होगा जिसमें प्रथम पुरस्कार 7001 रु. एवं शील्ड, द्वितीय पुरस्कार 5001 रु. एवं शील्ड, तृतीय पुरस्कार 4001 रु. एवं शील्ड, चतुर्थ पुरस्कार 3500 रु., पंचम पुरस्कार 3100 रु., षष्ठम पुरस्कार 2500 रु., सप्तम पुरस्कार 2100 रू., अष्टम पुरस्कार 1500 रु., नवम पुरस्कार 1101 रु. दिया जायेगा।