अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा…सरायपाली में वाहन जब्त, बागबाहरा में 150 कट्टा धान पकड़ा गया।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सरायपाली और बागबाहरा विकासखंड में संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध धान परिवहन और भंडारण के मामलों को पकड़ा है।सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम दमोदरहा क्षेत्र में निगरानी के दौरान संयुक्त जांच दल ने एक 407 वाहन को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा। जांच के दौरान वाहन चालक धान के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना सरायपाली को सुपुर्द किया गया।इसी प्रकार बागबाहरा विकासखंड के बागबाहरा कला क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 150 कट्टा धान जब्त किया गया।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खरीदी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!