तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में उम्र-सीमा समाप्त करने और भर्ती विज्ञापन में बताई जा रही विसंगतियों के विरोध में युवाओं का आक्रोश सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में ‘बिलासपुर से रायपुर चलो’ के नारे के साथ दर्जनों युवा शांतिपूर्ण धरना व पदयात्रा पर निकल पड़े।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर बताया कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अस्पष्टता और उम्र-सीमा से जुड़े प्रावधानों ने हजारों योग्य युवाओं का भविष्य अधर में डाल दिया है। युवाओं का कहना है कि बार-बार भर्ती प्रक्रिया में बदलाव कर सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है।यह शांतिपूर्ण धरना एवं यात्रा 15 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित है, जो पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर से मुख्यमंत्री निवास, रायपुर तक जाएगी। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।युवाओं का कहना है कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के मेहनती अभ्यर्थियों के हक और भविष्य की है। अब सबकी निगाहें सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं—क्या युवाओं की आवाज़ सुनी जाएगी या आंदोलन और तेज होगा?