कुशल गृहिणी से सफल उद्यमी तक: ‘बिहान’ की दीदियों ने रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के मार्गदर्शन में संचालित मिशन 150 नवाचार के अंतर्गत बिहान समूह से जुड़ी महिलाएं अब केवल कुशल गृहिणी ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सफल उद्यमी के रूप में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।इस अभिनव पहल का दूसरा चरण 23 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि इस मिशन की शुरुआत 2 जनवरी 2026 को की गई थी। योजना के प्रत्येक चरण में जिले के सभी विकासखंडों में बिहान समूह की दीदियों द्वारा प्रति ब्लॉक 6 दुकानों एवं उद्यमों की शुरुआत की जा रही है।अब तक जिले में 70 से अधिक दुकानों और उद्यमों की स्थापना हो चुकी है। इनमें ढाबा, फैंसी स्टोर, किराना दुकान, फैशन जोन, हाईवे चाय दुकान, होटल और पोल्ट्री फार्म जैसे विविध व्यवसाय शामिल हैं। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार के जरिए आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान भी दिला रही है।मिशन 150 नवाचार के आगामी चरणों में महिलाओं को उत्पादन, सेवा और अन्य क्षेत्रों में उद्यमी के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। महासमुंद जिले की महिलाएं आज नई सोच, नई ऊर्जा और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ते हुए समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रही


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!