तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

कोरबा जिले में नगर सेनानी एवं अग्निशमन यंत्र विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिलते ही जांजगीर-चांपा की महिला कमांडेंट योग्यता साहू ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही सख्त और संवेदनशील प्रशासन का परिचय दिया। पदभार संभालते ही वे सीधे धरने पर बैठे नगर सैनिकों के बीच पहुँचीं और उनकी समस्याएँ गंभीरता से सुनीं।नगर सैनिकों ने वेतन, सेवा शर्तों, प्रताड़ना और विभागीय अनियमितताओं से जुड़ी अपनी पीड़ा खुलकर रखी। महिला कमांडेंट योग्यता साहू ने पूरे धैर्य से एक-एक मुद्दे को सुना और न्यायोचित निराकरण कराने का स्पष्ट आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर सैनिक विभाग की रीढ़ हैं और उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कमांडेंट साहू के धरना स्थल पर पहुँचने से नगर सैनिकों में सकारात्मक संदेश गया और लंबे समय से चल रहे आक्रोश के बीच संवाद की एक नई पहल शुरू हुई। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, संबंधित मामलों की तथ्यात्मक जांच कर जल्द समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी।कोरबा में महिला कमांडेंट के इस कदम को संवेदनशील, साहसिक और जिम्मेदार नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। पदभार ग्रहण करते ही धरने पर पहुँचना यह संकेत देता है कि अब विभाग में केवल आदेश नहीं, बल्कि संवाद और समाधान की नीति अपनाई जाएगी।