धान बेचने से वंचित किसानों को मिल सकती है राहत…4 फरवरी की कैबिनेट बैठक में हो सकता है अहम निर्णय।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई, लेकिन निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद भी कुछ किसान तकनीकी कारणों से अपना धान नहीं बेच पाए। धान विक्रय से वंचित इन किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते वे शासन से पुनः धान खरीदी की व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन करने को विवश हैं।

किसानों की इस गंभीर समस्या को लेकर अब शासन स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की बैठक बुधवार 4 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में धान बेचने से वंचित किसानों के हित में कोई अहम फैसला लिए जाने की उम्मीद की जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!