गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ का विस्तार अभियान तेज, प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने भरी हुंकार!

Share Now

नूर मोहम्मद/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)

ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने संगठन के सदस्यता अभियान को मजबूती देने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान जिले के सक्रिय पत्रकार साथियों से संवाद कर संगठन की रीति-नीति और भावी योजनाओं से अवगत कराया गया।सदस्यता अभियान के अवसर पर पत्रकार साथी नूर मोहम्मद, श्रीनिवास सुमेर, प्रयास कैवर्त, राजेन्द्र प्रसाद सोनी एवं प्रशांत डेनियल ,सीता बनाफर की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने संगठन को जिले में मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का मूल उद्देश्य हर पत्रकार के हित में मजबूती से खड़ा होना है उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे के निर्देशानुसार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शीघ्र ही नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।इस दौरे से जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!