स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए जिला स्तरीय पांच टीमों ने की मैराथन समीक्षा।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय पांच टीमों द्वारा तुमगांव, बागबाहरा, पिथौरा, सरायपाली एवं बसना सेक्टर में बैठकें आयोजित कर समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मैराथन समीक्षा की गई। इसके साथ ही संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों का फील्ड भ्रमण कर जमीनी स्थिति का आकलन किया गया।समीक्षा के दौरान आरसीएच 2.0, शत-प्रतिशत गर्भवती पंजीयन, संस्थागत प्रसव, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं फॉलोअप, एएनसी/पीएनसी सेवाएं, टीकाकरण सत्र, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी, परिवार नियोजन, पोषण अभियान, एनीमिया मुक्त भारत, एनसीडी (बीपी-शुगर स्क्रीनिंग), आयुष्मान भारत–हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, कायाकल्प, फाइलेरिया एमडीए, टीबी/एनटीईपी, कुष्ठ/एनएलईपी, आधार आधारित उपस्थिति, रिपोर्टिंग एवं डेटा गुणवत्ता सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने निर्देश दिए कि सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गर्भवती पंजीयन को शत-प्रतिशत करने, संस्थागत प्रसव में वृद्धि, टीकाकरण कवरेज बढ़ाने, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, फाइलेरिया दवा सेवन अभियान में पूर्ण कवरेज, टीबी एवं कुष्ठ रोग की सक्रिय खोज, बीपी-शुगर स्क्रीनिंग, पोषण एवं एनीमिया नियंत्रण, कायाकल्प के अंतर्गत स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुधार तथा आधार आधारित उपस्थिति व रिपोर्टिंग व्यवस्था को नियमित व सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।

टीमवार फील्ड भ्रमण विवरण

टीम-01 : सीएचसी पिथौरा, पीएचसी संकरा एवं पीएचसी पिरदाटीम-02 : सीएचसी बागबाहरा, पीएचसी कोमाखान एवं पीएचसी हाथीबाहराटीम-03 : पीएचसी भिथिडीह एवं पीएचसी भुरकोनीटीम-04 : पीएचसी झलप, पीएचसी पटेवा एवं पीएचसी सिरपुरटीम-05 : सीएचसी सरायपाली, पीएचसी सिंघोड़ा एवं पीएचसी पाटसेन्द्रीनिरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए।यह जानकारी प्रभारी जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी द्वारा दी गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!