जिला कलेक्टर ने किया पी.एम.श्री. विद्यालयों का औचक निरीक्षण…

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर संभाग अंतर्गत सक्ती जिले के कलेक्टर सक्ति अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के सक्ति विकासखंड में संचालित पी.एम.श्री.विद्यालय वार्ड क्रमांक 01 सक्ति पी.एम.श्री.विद्यालय परसदाखुर्द एवं शासकीय हाईस्कूल परसदाखुर्द का औचक निरीक्षण किया गया। पी.एम.श्री. विद्यालय वार्ड क्रमांक 01 सक्ति में कलेक्टर महोदय द्वारा बच्चों से पहाड़ा पूछा गया बच्चों ने इसका त्वरित व सही जवाब दिए जाने पर खुशी जाहिर की, पी.एम.श्री. विद्यालय परसदाखुर्द के बच्चों से रूबरू हुए एवं बच्चों के शिक्षा के स्तर को परखा कलेक्टर महोदय द्वारा शिक्षा के स्तर को लेकर संतोष जाहिर किया गया। तत्पश्चात कलेक्टर महोदय शासकीय हाईस्कूल परसदाखुर्द पहुंचे जहां संस्था प्रमुख सविता चौधरी द्वारा कलेक्टर महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया एवं शाला भवन व परिसर का निरीक्षण कराया गया। पी.एम.श्री. अनुदान मद के तहत निर्माण एवं लघु मरम्मत के कार्यों पर प्रसन्नता जाहिर किया गया। शाला परिसर में कलेक्टर महोदय व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक पेड़ मां के नाम की थीम पर पौधा रोपण किया गया। श्री तोपनो द्वारा कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं की क्लास ली गई जहां शिक्षक राजेंद्र बेहरा द्वारा उत्तरीय भारत में पानी का स्तर बने रहने पर पढ़ाया जा रहा था। तोपनो द्वारा एक बच्ची से पूछे जाने पर बच्ची ने ग्लेशियर पिघलने से पानी का स्तर बने रहने की बात कही। कलेक्टर द्वारा अपने निरीक्षण में शिक्षा विभाग के संचालित इन स्कूलों की प्रशंसा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रा को दिए गए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. चन्द्रा, सांख्यीकीय अन्वेषक आर.के. अग्रवाल, पी.एम.श्री. नोडल अधिकारी डी.पी. पटेल सहा. विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार पटेल एवं संस्था के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!