जिला कलेक्टर ने किया बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण…

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर संभाग अंतर्गत सक्ती में माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा का जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आज 07.03.2025 को शासकीय कन्या उ.मा.वि. सक्ती में संचालित परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। आज कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा कुल 06 कक्षों में संचालित हो रही थी, परीक्षा केंद्र में कुल पंजीकृत 200 परीक्षार्थियों में से 197 परीक्षार्थी उपस्थित थे एवं 03 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे, परीक्षा संचालन पर कलेक्टर ने संतोष जाहिर किया एवं केंद्राध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए। शासकीय कन्या उ.मा.वि. सक्ती में लघु मरम्मत मद से किए गए कार्यों का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया एवं प्रसन्नता व्यक्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. चंद्रा ने अवगत कराया कि यह संस्था बोर्ड परीक्षा के लिए समन्वय केंद्र है तथा गोपनीयता व सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रो में शांतिपूर्वक माहौल में परीक्षा का संचालन हो रहा है। आज की परीक्षा में जिला से कुल पंजीकृत 9289 विद्यार्थियों में से 8954 विद्यार्थी सम्मिलित हुए तथा 335 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। नकल प्रकरण की संख्या निरंक रही। जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा परीक्षा केंद्रो का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. चंद्रा एवं उनकी टीम के सदस्य उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!