शिक्षक पर लगे गंभीर आरोप, तत्काल स्थानांतरण की मांग तेज जनप्रतिनिधियों ने..एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली के ग्राम तोरेसिंहा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक अमित कुमार प्रधान के विरुद्ध विद्यार्थियों, पालकों जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामवासियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल स्थानांतरण की मांग तेज कर दी है। इस संबंध में एसडीएम सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन सौंपा गया।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित शिक्षक विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, विद्यार्थियों को पर्याप्त समय नहीं देते तथा अपने शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरत रहे हैं। बताया गया कि कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को गणित विषय का समुचित अध्ययन नहीं कराया जा रहा, जिससे छात्रों की पढ़ाई और भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।पालकों ने शिक्षक के व्यवहार को लेकर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि शिक्षक का व्यवहार विद्यार्थियों के प्रति कठोर एवं अमर्यादित रहता है, जिससे बच्चों में भय का वातावरण बना रहता है। कुछ विद्यार्थियों द्वारा मानसिक प्रताड़ना जैसी स्थिति का सामना करने की बात भी सामने आई है।ग्रामवासियों एवं पालकों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय विकास समिति एवं पालक समिति की बैठकों में शिक्षक की भूमिका संतोषजनक नहीं रही है, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। वहीं कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक होने के कारण स्थिति को और भी गंभीर बताया गया है।

आवेदनकर्ताओं ने विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि बताते हुए शिक्षक अमित कुमार प्रधान का शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरण किए जाने की मांग की है, ताकि विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सुधर सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान भाजपा एवं कांग्रेस दोनों दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!