बिलासपुर/तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर साहित्य समिति की 256 वी गोष्ठी समिति अध्यक्ष बल्लू दुबे के निवास गोंडपारा स्थित गंगा विष्णु भवन में आयोजित की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा विनय पाठक और अध्यक्षता डा अरूण यदु ने की संचालन डा सुधाकर बिबे ने किया जहाँ पर उपस्थित कवियों ने प्रकृति, ज्वलंत समस्या पर रचनाएँ प्रस्तुत किये जिसमें राघवेंद्र धर दीवान, डा विनय पाठक,नरेंद्र शुक्ल, , केवल कृष्ण पाठक, बसंत पांडेय ,डा सुधाकर बिबे, डा अरूण यदु ब ल्लू दुबे ने काव्य पाठ कियासाहित्य समिति अध्यक्ष बल्लू दुबे का डा विनय पाठक एवं डा अरूण यदु ने शाल श्री फल से सम्मानित कियाअंत मे सभी साहित्यकारों ने पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह को याद कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।