विकास नंद/सर्वव्यापी/

फव्वारा चौक के पास बैंक से पैसे निकालकर जा रहे व्यक्ति से झपटमारी करने वाले आरोपी को सरायपाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से झपटमारी की गई पूरी राशि 50 हजार रुपये और बैंक पासबुक बरामद की है।मामले की जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 को ग्राम रिमजी थाना सिंघोड़ा निवासी भोजराज पटेल (43 वर्ष) ने थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पिता कुरसो पटेल के साथ मोटरसाइकिल से जिला सहकारी बैंक सरायपाली धान बोनस की राशि निकालने आए थे। बैंक से 50 हजार रुपये निकालने के बाद जब वे फव्वारा चौक के पास पहुंचे, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने झपटमारी कर रकम लेकर फरार हो गए।घटना की गंभीरता को देखते हुए सरायपाली पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 83/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण की मदद ली। साथ ही मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम माधोपाली में घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।पूछताछ में युवक ने अपना नाम विक्रम उर्फ वरुण बंछोर (20 वर्ष) पिता रेवा शंकर निवासी ग्राम माधोपाली हाल वार्ड नंबर 12 बाजार पारा सरायपाली बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से झपटमारी की गई 50 हजार रुपये की रकम और प्रार्थी की बैंक पासबुक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने झपटमारी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपी को 11 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।जप्त संपत्तिनकद 50 हजार रुपयेप्रार्थी की बैंक पासबुकपुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बैंक से बड़ी राशि निकालते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।