विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स और थाना बसना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयाँ और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 10 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए संतोष पोर्ते (31 वर्ष), निवासी भूलका सरायपाली, थाना बसना जिला महासमुंद को अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से विसेरेक्स कफ सिरप, नाइट्रोजेपम टैबलेट और पेंटाजोसिन इंजेक्शन बरामद किए गए।पुलिस ने आरोपी से विसेरेक्स कफ सिरप 7 नग (700 एमएल), नाइट्रोजेपम टैबलेट 30 पत्ते (कुल 300 टैबलेट) और पेंटाजोसिन इंजेक्शन 69 नग जब्त किए हैं। इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त होंडा हार्नेट मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 एचए 2710 भी जब्त की गई है।जब्त सामग्री की कुल कीमत 77,757.98 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।