भुरकोनी में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

महासमुंद जिले के आकांक्षी विकासखंड अंतर्गत ग्राम भुरकोनी में विभिन्न विभागों के संयुक्त तत्वावधान में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, आंखों की जांच तथा आयुष्मान कार्ड बनाए गए। वहीं कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़े प्रकरणों का निराकरण किया गया।महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कुपोषित बच्चों की जांच, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा नई शिक्षा नीति की जानकारी दी गई। राशन कार्ड और पेंशन से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, सभापति दिनेश कुमार अग्रवाल, जनपद सीईओ बर्मन, भुरकोनी सरपंच सरिता राज सिंह दीवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ साहू, जनपद सदस्य जयंती सिदार, एतराम साहू, पिलाराम ठाकुर, कृष्ण कुमार ठाकुर, लिपलेश चक्रधारी, नारायण साहू, भुवन साहू, सुशील भोई, उमेश दीक्षित सहित सभी विभागों के सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।इस अवसर पर ब्रह्मानंद पटेल और मनमीत छाबड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!