5 किलो से अधिक गांजे के साथ उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो 329 ग्राम अवैध गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति उड़ीसा की ओर से मोटरसाइकिल में अवैध गांजा लेकर सरायपाली की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सरायपाली स्थित घंटेश्वर मंदिर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध का इंतजार किया। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल से आए युवक को रोककर पूछताछ की गई।पूछताछ में युवक ने अपना नाम कृष्ण चंद्र राणा (22 वर्ष) निवासी ग्राम बटागुंडा, थाना बालीगुडा, उड़ीसा तथा वर्तमान निवास तुसरा थाना तुसरा जिला बलांगीर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 किलो 329 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ग्लैमर क्रमांक OD 12 F 1584 जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है, उसे भी जब्त किया गया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक जिले में 49 प्रकरणों में 3057.790 किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी कुल कीमत 15 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में अब तक 131 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।यह पूरी कार्रवाई एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!